मथुरा में एक साथ 6 मकान ढहे, 3 की मौत:7 लोग मलबे में दबे; JCB से मिट्टी खोद रहे थे, तभी हादसा हुआ

मथुरा में एक साथ 6 मकान ढहे, 3 की मौत:7 लोग मलबे में दबे; JCB से मिट्टी खोद रहे थे, तभी हादसा हुआ
मथुरा के गोविंद नगर इलाके में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक साथ 6 मकान अचानक से भरभराकर गिर गए। अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। करीब 6 घंटे से 6-7 लोग मलबे में दबे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस, नगर निगम, प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। मृतकों की पहचान तोताराम (38), दो सगी बहनें यशोदा (6) और काव्या (3) के तौर पर हुई है। सभी 6 मकान जो ढहे हैं, वो मिट्‌टी के टीले पर बने हुए थे। लोगों ने बताया कि यहां बाड़े (खुली भूमि) में JCB से खुदाई चल रही थी। तभी अचानक मिट्‌टी धसकी और एक के बाद एक सभी मकान मलबे में तब्दील हो गए। लोगों ने बताया कि जब हादसा हुआ तो ऐसा लगा कि भूकम्प आ गया हो। लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला। हादसे की 4 तस्वीरें देखिए... हादसे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...