भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के सांगली में शादी के 15 दिन बाद महिला ने पति की हत्या की; गिरफ्तार

भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के सांगली में शादी के 15 दिन बाद महिला ने पति की हत्या की; गिरफ्तार
महाराष्ट्र के सांगली में एक 27 साल की महिला ने शादी के 15 दिन बाद ही अपने पति की हत्या कर दी। पति अनिल लोखंडे की उम्र 53 साल थी, उसकी यह दूसरी शादी थी। पुलिस के अनुसार, लोखंडे की पत्नी इस बात से नाराज थी कि वह जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। जिसके कारण उनके बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर राधिका नाम की आरोपी ने सोते वक्त पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आज की अन्य बड़ी खबरें... महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में तेज आंधी के चलते 2 लोगों की मौत, एक घायल महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के सिद्धार्थ गार्डन के पास बुधवार शाम तेज आंधी के चलते एंट्री गेट पर बना एक ढांचा गिर गया, जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, भगतसिंह नगर में पेड़ उखड़कर गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने बताया कि घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है और मौसम विभाग ने आगे भी तेज हवाओं की चेतावनी दी है।