पंचायत-समिति सदस्य के बेटे ने की शादी में हर्ष फायरिंग:8 राउंड दागे; खुद का बीएड कॉलेज भी; रिसेप्शन में आए युवक ने FIR करवाई

महिला पंचायत समिति सदस्य के बेटे ने शादी में हर्ष फायरिंग की। आरोप है कि इस दौरान उसने 8 राउंड फायर किए। रिसेप्शन में आए युवक ने ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दी थी। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वीडियो में युवक शादी समारोह के दौरान पिस्टल लहराते हुए और हवा में लगातार आठ राउंड फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। मामला झुंझुनूं के मंडावा थाना इलाके का है। वीडियो 10 दिन पहले का है। मंडावा थानाधिकारी रामनिवास ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 19 मई को ब्रजलाल ने रिपोर्ट दी थी जांच जारी है। देखें फायरिंग की तस्वीरें नाचते हुए 8 राउंड फायरिंग रिपोर्ट शादी में आए ब्रजलाल ने दी है। इसमें बताया- घटना मंडावा थाना क्षेत्र के तहत तेतरा ग्राम पंचायत के श्योपुरा गांव की है। फायरिंग करने वाला युवक निखिल है। जब ब्रजलाल शादी में पहुंचा तो निखिल फायरिंग करता हुआ नजर आया है। ऐसे में वहां मौजूद लोगों की जान-माल की फिक्र किए बगैर फायरिंग की। आरोपी बीएड कॉलेज का मालिक ब्रजलाल ने बताया- निखिल सुजानगढ़ में एक B.Ed कॉलेज का मालिक करता है। उसकी माता पंचायत समिति सदस्य भी रह चुकी हैं। निखिल को हाल ही में लगभग 20 से 25 दिन पहले जिला कलेक्टर से हथियार का लाइसेंस जारी किया गया था। इसके बाद से वह हथियार के दम पर लोगों पर रसूख जमाता है। शादी के 4 वीडियो सामने आए हैं, इसमें युवक स्टेज पर रात को और शाम के समय फायरिंग करता नजर आ रहा है। पास ही में महिलाएं भी गानों पर डांस कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।