तिरंगा यात्रा को राजनैतिक स्टण्ड बताने पर कांग्रेस को घेरा:भाजपा जिलाध्यक्ष बोले, राजनैतिक जमीन खिसकने से बौखलाई कांग्रेस

तिरंगा यात्रा को राजनैतिक स्टण्ड बताने पर कांग्रेस को घेरा:भाजपा जिलाध्यक्ष बोले, राजनैतिक जमीन खिसकने से बौखलाई कांग्रेस
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा की तिरंगा यात्रा को कांग्रेस ने एक राजनैतिक स्टण्ड करार दिया था। जिसके बाद भाजपा भी मुखर दिख रही है‌। कांग्रेस की बयानबाजी को लेकर आज सवाई माधोपुर में भाजपा की ओर से भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। भाजपा कांग्रेस पर बोला हमला प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष मान सिंह गुर्जर ने कांग्रेस द्वारा देश एवं प्रदेश में चल रही तिरंगा शौर्य यात्रा को राजनैतिक स्टण्ड कहने पर कड़ी आपत्ति करते जताते हुए कहा कि यह कांग्रेस कि हताशा है और तिरंगा यात्रा कि सफलता को देखकर इनको लगा कि पूरा देश ही सेना के साथ खड़ा हो गया, तब इन्हें महसूस हुआ और इन्होंने जय हिन्दी सभाओं का ऐलान किया, चलो अच्छा है, प्रधानमंत्री मोदी के कारण ये लोग जयहिन्द का नारा लगाने लगे, लेकिन सही मायने में जय हिन्द सभाएं राष्ट्र भक्ति का ढोंग मात्र है। भाजपा ने तिरंगा यात्रा को कभी अपनी यात्रा नहीं कहा ओर ना ही भाजपा झण्डे का उपयोग किया। कांग्रेस रैलियों में देश को विभाजित करने वाली बाते कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा जिले में तिरंगा रैली जिला मुख्यालय सहित चारो विधान सभाओं व 17 मण्डलों सहित 84 शक्ति केन्द्रों पर निकाली जा चुकी है तथा 31 मई तक यह जारी रहेगी, भाजपा का उ‌द्देश्य सेना के सम्मान में राष्ट्र भक्ति का वातावरण बने तथा यात्राओं में सभी की भागीदारी हो। गुर्जर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह कहना कि संघ मुख्यालय पर 80 वर्षों से तिरंगा नहीं फहरा यह उनके अल्पज्ञान का प्रतीक है, उन्हें ज्ञात होना चाहिए कि उस काल खण्ड में केवल सरकारी भवनों पर ही तिरंगा फहराया जाता था. सुप्रिम कोर्ट के नवीन जिन्दल केस के फैसले के बाद हर नागरिक का अधिकार बना तब से संघ मुख्यालय पर भी ध्वजारोहण होता है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को संघ का फोबिया हो गया है ये भूल जाते है कि स्वतंत्रता संग्राम में डॉ. हेडगेवार सहित 6000 से अधिक स्वंय सेवकों ने 9 माह से अधिक समय तक जेल की सजा भुगती थी कांग्रेस बार चाहती है, लेकिन देश की जनता अब सच्चाई जान चुकी है। बार संघ को निशाना बनाना । मान सिंह गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस झूठ के भरोसे अपनी दुकान चलाना चाहती है यह उनका पाखण्ड है। हिन्द की सेना से प्रमाण मांगने वाले कांग्रेसी आज सभा कर रहे है । जब देश को एक जुट होना चाहिए तब भी कांग्रेसी सियासत कर रहे है। उन्होंने कहा कि भगवान इन्हें सद्बुध्दी दे। भाजपा नेताओं ने कहा कि सीजफायर सेना ने अपनी शर्तों पर किया है। प्रधानमंत्री स्पष्ट कर चुके है कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते हैं ट्रेड और ट्रेरर एक साथ नहीं चल सकते है। इतने स्पष्ट कदमों के बावजूद कांग्रेस का सवाल उठाना खीज के सिवा कुछ नही है।