टोंक में 41 डिग्री पहुंचा तापमान:चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान, दोपहर में सड़कें हुई सूनी

टोंक जिले में एक बार फिर अब दिनों दिन गर्मी बढ़ रही है। इसके चलते एक बार लोग तेज गर्मी से परेशान होने लगे है। आलम यह है कि करीब 10 दिन बाद फिर से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार हो गया। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लोग दोपहर के समय कम ही निकल रहे है। इससे लोगों को एक बार फिर दिनचर्या प्रभावित हो रही है। रविवार को अधिकांशत मौसम साफ रहा। बादल छाये हुए है। ऐसे में बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे है। इसके चलते गर्मी बढ़ने की संभावना और ज्यादा बढ़ गई। ऐसे ने अधिकतम तापमान भी 24 घंटे में 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 24 घंटे में 1 डिग्री बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24 घंटे में नही बढ़ा है। दूसरे दिन भी 29 डिग्री सेल्सियस रहा है। मतलब चार दिन से दिन का तापमान तो बढ़ रहा है, लेकिन रात का न्यूनतम कम बढ़ रहा है। एक-दो दिन छोड़कर बढ़ रहा है। रात का समय लोगों को ज्यादा गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है, जबकि दिन के समय अब लोगों को गर्मी ज्यादा लग रही है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा था। 24 घंटे में ही दोनों ही तापमान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा फेरबदल नहीं हुआ है, लेकिन दिन के समय का तापमान बढ़ता जा रहा है।