जबलपुर के निपुन सिंह ने जीता मिस्टर इंडिया का खिताब:बोले - मेरा गोल शाहरुख खान बनना; कॉम्पीटिशन में तबला और गिटार बजाया

जबलपुर के निपुन सिंह ने जीता मिस्टर इंडिया का खिताब:बोले - मेरा गोल शाहरुख खान बनना; कॉम्पीटिशन में तबला और गिटार बजाया
मैं बॉलीवुड में विक्की कौशल सर को पसंद करता हूं। उनकी एनर्जी गजब की है। उन्होंने पहले छोटी फिल्म की और आज किस मुकाम पर हैं ये हम सब जानते हैं। वैसे बॉलीवुड में सबका अल्टीमेट गोल शाहरुख खान बनना है। मेरे गोल भी शाहरुख खान साहब हैं। एक्ट्रेस में टैलेंट वाइज मुझे आलिया भट्‌ट और दीपिका पादुकोण जी का काम पसंद है। लुक वाइज दिशा पाटनी पसंद हैं। वो मॉडलिंग इंडस्ट्री से ही हैं। ये कहना है मिस्टर इंडिया निपुन सिंह का। जबलपुर के निपुन सिंह ने मुंबई में आयोजित फिनाले में बाजी मारते हुए मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने कॉम्पीटिशन में तबला और गिटार बजाकर टैलेंट शोकेज किया। निपुन का कहना है कि आगे मेन हंट इंटरनेशनल जीतकर आना है। इंडिया का नाम रोशन करना है। 20-25 साल पहले राजीव सिंह जी ने मेन हंट जीता था। उसके बाद जॉन इब्राहिम और डिनो मोरिया रनर अप रहे। राजीव जी के बाद से मेन हंट का टाइटल इंडिया के पास नहीं आया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान बनाने की कोशिश करूंगा। फैशन इंडस्ट्री को लेकर भी ज्यादा अवेयरनेस नहीं है। चाहता हूं कि लोगों के लिए एक पाथ बना सकूं, ताकि नए लोग इस ओर आएं। छोटे शहरों के युवा ये हौसला कर सकें कि जबलपुर का ये लड़का कर सकता है तो हम भी कर सकते हैं। एक्टिंग मैं अभी भी करता हूं। शॉर्ट फिल्म में काम किया है। धीरे-धीरे कोशिश करूंगा कि बड़े पर्दे पर भी आ सकूं। पढ़िए कैसे निपुन सिंह ने मिस्टर इंडिया का सफर तय किया उन्हीं की जुबानी…। मेरा जन्म सिवनी में हुआ है। उम्र 25 साल है। मॉडलिंग की शुरुआत कॉलेज में हुई थी, लेकिन प्रोफेशनली दो साल से मॉडलिंग कर रहा हूं। एमआईटी मणिपाल कॉलेज से बीटेक किया है। उसी साल 2022 में एक आईटी कंपनी में जॉब लगी। तब से यहीं रहता हूं। मार्केटिंग कैंपेन को लेकर काम करता हूं। कॉलेज में एक कॉम्पीटिशन हुआ था। उसमें हिस्सा लिया था। कॉलेज में एक फैशन क्लब है। उसका नाम बर्निंग आइस है। वहां पर कॉम्पीटिशन जीता था। उससे पहले मॉडलिंग नहीं की थी। स्कूलिंग जबलपुर से हुई है। दोस्त के कहने पर रैम्प वॉक किया फैशन की फील्ड में सबसे पहले एंट्री कॉलेज में ही हुई। कॉलेज में ही एक दिन अचानक दोस्त आया। उसने कहा कि तेरी हाइट अच्छी है। लुक्स भी अच्छा है। ट्राय किया, और तब रैम्प पर वॉक करने की फीलिंग के बाद लगा कि यही मेरी लाइफ है। कॉलेज के बाद जॉब मिल गई। फैशन या मॉडलिंग फील्ड को लेकर कुछ नहीं हो रहा था। अगस्त 2022 में एक दिन में बेंगलुरु में जिम में वर्क आउट कर रहा था। सुबह एक कास्टिंग डायरेक्टर मिले। उन्होंने कहा कि आप आइए। आपका फोटोशूट करते हैं। हो सकता है क्लाइंट को आपकी फोटो पसंद आए। तीन-चार महीने में ही शूट शुरू हो गया। साउथ का एक ब्रांड है। वो एथनिक वियर बनाते हैं। फिर उस ब्रांड के लिए 25-30 शूट किए। कास्टिंग डायरेक्टर ने भी कहा कि आपको इसी फील्ड में आगे बढ़ना चाहिए। इसके बाद मेरे ऑफिस के बॉस ने मुझे सजेस्ट किया कि मॉडलिंग और इस फील्ड के बारे में सीखने के लिए परिमल मेहता बेस्ट हैं। मुंबई में मॉडलिंग इंस्टीट्यूट भी चलाते हैं। वो बेंगलुरु में भी अपनी ब्रांच खोलने वाले थे। उनसे मैंने बात की। इंस्टीट्यूट जॉइन किया। वहां मेरी 3-4 महीने प्रॉपर ग्रूमिंग हुई। धीरे-धीरे लोग पहचानने लगे। फिर डायरेक्ट मेरे पास अलग-अलग ब्रांड के शूट के ऑफर आने लगे। फिर सबने कहा कि मुझे मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट के लिए अप्लाई करना चाहिए। मैंने जनवरी 2025 में अप्लाई किया। ये मेरा पहला कॉन्टेस्ट था। मुझे पहले कॉन्टेस्ट में ही सफलता मिल गई। ये है मिस्टर इंडिया की पूरी प्रोसेस मिस्टर इंडिया के लिए सिर्फ पर्सनैलिटी अच्छा होना या बॉडी होना ही पैरामीटर नहीं होते हैं। आपमें टैलेंट भी होना चाहिए। आप समाज को लेकर क्या सोचते हैं, ये भी जरूरी है। स्किन की मेंटेनेंस जरूरी है। आप लोगों से बात कैसे करते हैं ये भी देखा जाता है। कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत ज्यादा जरूरी है। करीब 20 हजार लोगों ने अप्लाई किया था। 6-7 ऑनलाइन राउंड हुए। 50 से ज्यादा सवाल भेज कर सवाल-जवाब सेशन हुआ था। इसके जरिए जानने की कोशिश की जाती है कि आप किस तरह के व्यक्ति हैं। कहां से आए हैं। कॉम्पीटिशन में तबला और गिटार बजाया पार्ट वन के लिए हमें गोवा बुलाया गया। वहां पर डिबेट हुई। ग्रुप डिस्कशन हुई। बीच पर फिटनेस राउंड हुए। ट्रेनिंग हुई। वॉक सिखाई गई। कम्युनिकेशन स्किल्स के लिए कोच आईं थीं। इसके बाद टॉप 15 लोगों का सिलेक्शन हुआ और सभी को मुंबई बुलाया गया। यहां फोटो शूट हुए। बहुत सारी ट्रेनिंग हुई। टैलेंट राउंड हुआ, जिसमें कुछ लोगों ने डांस परफॉर्म किया। किसी ने गाना गाया। मैंने तबला और गिटार बजाया था। ये कॉम्पीटिशन रूबरू ऑर्गेनाइजेशन ने आयोजित किया है। 16 से ज्यादा टाइटल ऑर्गेनाइजेशन के पास हैं। जैसे- मिस्टर इंटरनेशनल, मिस्टर ग्लोबल, मिस्टर इंडिया। फिनाले राउंड में सबसे आखिरी में सवाल पूछा गया कि अगर भगवान को इंसान का रूप लेना पड़े तो आपके हिसाब से महिला या पुरुष। कौन सा रूप धारण करना चाहिए। मेरा जवाब था कि भगवान सुप्रीम पावर है। अगर हम जेंडर के जरिए भेद करेंगे तो ये भगवान की सुप्रीमेसी का अनादर होगा। भगवान सभी में है। इंसान, लिविंग और नॉन लिविंग थिंग। भगवान सब जगह है। 31 मई को मुंबई में फिनाले हुआ। 21 साल से ये आयोजन हो रहा है। रूबरू का पहला एडिशन 2004 में हुआ था। मिस्टर इंडिया मेन हंट इंटरनेशनल का टाइटल मुझे मिला है। पेरेंट्स को उम्मीद नहीं थी पिता भानू प्रकाश सिंह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जबलपुर में मैनेजर हैं। मां सुधा सिंह हाउस वाइफ हैं। कॉलेज के बाद मैंने एक अच्छी जॉब सिक्योर कर ली थी तो पेरेंट्स को ये है कि लाइफ में ये कुछ कर लेगा। फाइनेंशियली इश्यू नहीं होंगे। मुझे शुरुआत से ही नई-नई चीजें करने के लिए सपोर्ट किया। मैंने बचपन में म्यूजिक सीखा। बॉस्केटबॉल का अच्छा प्लेयर था। पेरेंट्स हमेशा से ही सपोर्टिव रहे हैं। फैशन की जर्नी में भी मेरे साथ थे। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतने कम समय में मैं इतना बड़ा खिताब जीत कर आऊंगा। मां हमेशा कहती है कि बड़ा सोचोगे तो बड़ा करोगे। कोशिश रहती है कि हमेशा फोकस्ड रहूं। अपने गोल के लिए लगे रहना है। फिर कोई आपको रोक नहीं सकता। चकाचौंध की दुनिया में लगती है नजर मैं शांति के लिए एक सुप्रीम पावर को मानता हूं, लेकिन पूजा की प्रैक्टिस नहीं कर पाता हूं। ऊपर वाले को दिल से मानता हूं। ये चकाचौंध की दुनिया है तो लोग काफी मानते हैं कि यहां नजर लगती है। अपने कर्म अच्छे से करें क्योंकि वो वापस आएगा। मैं सिर्फ कर्म में विश्वास रखता हूं। अच्छे कर्म कर रहे हैं तो अच्छा होगा। मिस्टर इंडिया बनने नहीं खाई बिरयानी अपनी स्किन का ध्यान रखना होता है। डाइट पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। स्किन पर पिंपल्स नहीं आए। उसमें नमी बनी रहे, इसलिए रूटीन फॉलो करना होता है। अपनी ग्रूमिंग पर ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि जब भी आप बाहर जाते हैं तो एक जिम्मेदारी साथ में लेकर जाते हैं कि मिस्टर इंडिया को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। मुझे बिरयानी बहुत ज्यादा पसंद है। बेंगलुरु में बिरयानी बहुत अच्छी मिलती है, लेकिन मैंने बीते करीब 3-4 महीने से नहीं खाई है। जानिए कौन से हैं 5 बड़े खिताब मॉडलिंग की दुनिया में 5 बड़े खिताब होते हैं। सबसे पुराना है मेन हंट इंटरनेशनल। फिर मिस्टर वर्ल्ड, मिस्टर इंटरनेशनल, मिस्टर सुप्रा नेशनल और मिस्टर ग्लोबल। इन पांच को सबसे बड़ा माना जाता है। मिस्टर वर्ल्ड चार साल में एक बार किया जाता है। 2014 में रोहित खंडेलवाल जीत कर आए थे। 2024 में गोकुल गणेशन तमिलनाडु से हैं, वो टॉप 8 में रहे थे।