चूरू में वंदे गंगा-जल संरक्षण अभियान की शुरुआत:20 जून तक चलेगा, 105 कार्यों में से 25 पूरे

चूरू में वंदे गंगा-जल संरक्षण अभियान की शुरुआत:20 जून तक चलेगा, 105 कार्यों में से 25 पूरे
चूरू में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत हुई। रविवार को सूचना केन्द्र में मीडिया राउंड टेबल का आयोजन किया गया। कलेक्टर सुराणा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जल संरक्षण में जन भागीदारी बढ़ाने के लिए यह अभियान शुरू किया है। राजस्थान सरकार ने 5 जून से गंगा दशहरा के अवसर पर पूरे प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत की। जिले में इस अभियान का शुभारंभ रतनगढ़ ब्लॉक के जांदवा ग्राम पंचायत में भूलाना जोहड़ से किया गया। वाटरशेड एसई मजहर हुसैन ने बताया कि जिले में सार्वजनिक और निजी कुंड निर्माण के लिए सकारात्मक प्रयास किए गए हैं। कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत 105 कार्यों की स्वीकृति दी गई है। इनमें से 25 कार्य पूरे हो चुके हैं। जिले में बनाए गए टांके, कुंड और अन्य जल संरचनाओं का उपयोग पेयजल और दैनिक गतिविधियों में किया जा रहा है। एपीआरओ मनीष कुमार ने विभागीय समन्वय की जानकारी दी।