चांदी ऑल टाइम हाई पर पहुंची:₹610 बढ़कर ₹105285 किलो बिक रही, सोने का भाव ₹1018 घटकर ₹97145 पर आया

चांदी ऑल टाइम हाई पर पहुंची:₹610 बढ़कर ₹105285 किलो बिक रही, सोने का भाव ₹1018 घटकर ₹97145 पर आया
चांदी के दाम आज यानी 6 जून को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी का भाव ₹610 बढ़कर ₹1,05,285 प्रति किलो पर पहुंच गया है। इससे पहले चांदी का भाव ₹1,04,675 प्रति किलो था। हालांकि सोने के दाम में आज गिरावट रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,018 घटकर ₹97,145 पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹98,163 प्रति 10 ग्राम थी। सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल अब तक ₹20,983 महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,196 रुपए बढ़कर 97,145 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,268 रुपए बढ़कर 1,05,285 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। इस साल ₹1 लाख 30 हजार तक जा सकती है चांदी केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। हालांकि, आगे जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने के आसार हैं। इससे चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ेगी। इससे चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।