गोमाता को जिमाया छप्पन भोग का 1500 किलो प्रसाद, सुनाया राम नाम संकीर्तन

गोमाता को जिमाया छप्पन भोग का 1500 किलो प्रसाद, सुनाया राम नाम संकीर्तन
जयपुर | गीता परिवार के सेवा प्रकल्प की ओर से दुर्गापुरा गोशाला में गो माता भोग छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। छप्पन भोग के प्रसाद में कई तरह की मिठाइयां, सूखे मेवे के अलावा 22 प्रकार के दलिया एवं विभिन्न प्रकार की कच्ची सब्जियां और फल भी थे। प्रारंभ में गोमाता का पूजन कर आरती की गई। इसके बाद करीब 1500 किलो प्रसाद गौ माता को अर्पित किया गया। बड़ी संख्या में गीता परिवार के साधक उपस्थित रहे। गोमाता को भगवन नाम का कीर्तन भी सुनाया। गीता परिवार सेवा प्रकल्प के प्रमुख सुनील बठीजा के मुताबिक प्रत्येक माह जरूरतमंद गोशाला में गो सेवा की जाएगी।