गंगा मंदिर का पूर्व पुजारी चेतन शर्मा गिरफ्तार:23 मई से फरार था, मंदिर परिसर में शराब पीते हुए और डांस का वीडियो आया था सामने

भरतपुर की मथुरा गेट थाना पुलिस ने गंगा मंदिर के पूर्व पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। 23 मई को पूर्व पुजारी का मंदिर परिसर में फिल्मी गानों पर डांस और शराब पीते हुए का वीडियो सामने आया था। वीडियो के आधार पर देवस्थान विभाग ने पूर्व पुजारी चेतन शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। तब से चेतन शर्मा फरार चल रहा था। वीडियो के आधार पर FIR चौबुर्जा चौकी इंचार्ज राकेश मान ने बताया कि 23 मई देर रात को देवस्थान विभाग की तरफ से गंगा मंदिर के पूर्व पुजारी चेतन शर्मा के खिलाफ एक वीडियो के आधार पर FIR दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद से चेतन शर्मा फरार चल रहा था। आज मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने चेतन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उसका मेडिकल करवाया गया है। जिसके बाद उसे सेवर जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। मंदिर में शराब पीकर डांस करने का आरोप 23 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया था। जिसमें गंगा मंदिर का पूर्व पुजारी चेतन शर्मा मंदिर परिसर में शराब पीकर फिल्मी गानों पर डांस कर रहा था। वह वीडियो सामने आने के बाद देवस्थान विभाग ने मथुरा गेट थाने में FIR दर्ज करवाई थी लेकिन यह वीडियो देवस्थान विभाग के पहले ही संज्ञान में आ गया था। जिसको लेकर 6 सितंबर 2024 को पूर्व सहायक आयुक्त केके खंडेलवाल ने कमिश्नर को लेटर लिखा था जिसमें पुजारी चेतन शर्मा को हटाने के लिए कहा गया था। इसके बाद 20 मई 2025 को सहायक आयुक्त मुकेश मीणा ने भी पुजारी चेतन शर्मा को हटाने के निर्देश दिए थे। कल जब वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। उसके बाद देवस्थान विभाग जागा और 23 मई को चेतन शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई।