करौली नगर परिषद सभापति को मिला विस्तार:डॉ. राजरानी शर्मा को दो महीने का कार्यकाल बढ़ा

स्वायत्त शासन विभाग ने करौली नगर परिषद की सभापति डॉ. राजरानी शर्मा का कार्यकाल दो महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह निर्णय यूडीएच मंत्री झावर सिंह खर्रा के निर्देश पर लिया गया। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक और विशिष्ट शासन सचिव इंद्रजीत सिंह ने इस आदेश को जारी किया। दो माह पूर्व डॉ. शर्मा की नियुक्ति पर कुछ लोगों ने आपत्तियां उठाई थीं। पार्टी आलाकमान और सरकार ने जांच के बाद इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। इस बीच, पूर्व सभापति रसीदा खातून की स्टे याचिका पर राजस्थान उच्च न्यायालय में जुलाई में सुनवाई होगी। करौली के भाजपा पदाधिकारियों और ब्राह्मण समाज ने इस निर्णय का स्वागत किया है। विप्र महासभा के संस्थापक सुनील उदेईया ने मंत्री खर्रा से मिलकर आभार व्यक्त किया। सभापति डॉ. राजरानी शर्मा और सभापति प्रतिनिधि सुशील शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल राठौर, मंत्री झाबर सिंह खर्रा और विधायक दर्शन सिंह गुर्जर का धन्यवाद किया है।