एसबीआई का प्लास्टिक मुक्त परिसर का संकल्प

जयपुर | विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल ने प्लास्टिक प्रदूषण रोकने का संकल्प लिया। स्टेट बैंक लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर, विद्याधर नगर में वॉकाथान का आयोजन किया गया। इसमें बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। वॉकाथान के दौरान पर्यावरण जागरूकता से जुड़े पोस्टर और बैनर प्रदर्शित किए गए। परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। फलदार पौधे रोपे गए। महाप्रबंधक प्रबुद्ध कुमार ने कहा कि हमारा प्रयास सिर्फ पर्यावरण को सुरक्षित करना नहीं, समाज को जागरूक बनाना भी है। वॉकाथान जैसे सामूहिक प्रयास प्लास्टिक मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करते हैं। इसी अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर, हनुमानगढ़ और चुरु में पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण, हरित जीवनशैली और जल संरक्षण जैसे विषयों पर चित्र बनाए। विजेताओं को उपहार दिए गए। महाप्रबंधक प्रबुद्ध कुमार और राजेश कुमार ने स्थानीय प्रधान कार्यालय में पौधरोपण किया।