एयर इंडिया के विमान में फिर तकनीकी खराबी:बेंगलुरु से कोच्चि जा रही फ्लाइट रनवे से लौटी, चार घंटे बाद उड़ी

रविवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान उड़ान भरने के बाद वापस लौट आया। बेंगलुरु से कोच्चि जा रही फ्लाइट आईएक्स-2415 में तकनीकी खराबी का है। फ्लाइट ने बेंगलुरु से कोच्चि जाने के लिए रवाना हुई, लेकिन उड़ान भरने के 15 मिनट बाद पायलट को तकनीकी खराबी का पता चला। इसकी सूचना पायलट ने तुंरत एटीसी को देखते हुए दोबारा फ्लाइट की बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई। इस दौरान जयपुर से कोच्चि गए पंकज शर्मा ने सोशल मीडिया पर यात्रियों के परेशान होने का वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि उड़ाने भरने के बाद कुछ ऊंचाई पर फ्लाइट असंतुलित हुई। ऐसे में यात्री झटका लगने से डर गए। हालांकि पायलट ने इसके तुरंत बाद बेंगलुरू एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। इसके बाद इसे ग्राउंड टेक्निकल टीम ने अटेंड किया और करीब 4 घंटे बाद विमान को कोच्चि के लिए रवाना किया। दुबई-बेंगलुरु की फ्लाइट तीन घंटे की देरी से रवाना एयरपोर्ट पर रविवार को स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट एसजी-57 करीब 3 घंटे लेट रही। यह सुबह 8:55 बजे जयपुर से दुबई जाती है, लेकिन रविवार सुबह ये फ्लाइट करीब 3 घंटे लेट 11:45 बजे रवाना हो सकी। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु की फ्लाइट आईएक्स-5066 भी करीब 1.20 घंटे लेट रवाना हुई। ये फ्लाइट जयपुर से सुबह 9 बजे बेंगलुरु जाती है, लेकिन रविवार को ये फ्लाइट 10:20 बजे बेंगलुरु रवाना हो सकी।