एकादशी पर छबील सेवा, हजारों ने लिया लाभ

एकादशी पर छबील सेवा, हजारों ने लिया लाभ
जयपुर | अतुल्य श्री पंजाबी समाज ने निर्जला एकादशी पर दो स्थानों पर सेवा कार्य किए। रॉयल प्लेटिनम, जगतपुरा में आइसक्रीम की छबील लगाई गई। यूनिक टॉवर, प्रतापनगर में मिल्क रोज, जलजीरा और केले का वितरण किया गया। हजारों लोगों ने इन सेवाओं का लाभ लिया। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इस सेवा कार्यक्रम में तरुण कालरा, महेंद्र गांधी, गीता कालरा, प्रीति अरोड़ा, नीतू अरोड़ा, अमरजीत कौर, प्रीतेश अरोड़ा और जतिन कालरा सहित समाज के कई सदस्य शामिल हुए।