उदयपुर में महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर:पुलिस की महिला टीम ने दिए सुरक्षा टिप्स; यातायात नियमों की भी दी जानकारी

उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित आर्य भवन में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सिंह और अंजू सोनी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में राजस्थान पुलिस की लेडी पेट्रोलिंग टीम ने महिलाओं को सुरक्षा के गुर सिखाए। शिविर से जुड़ी PHOTOS... विभिन्न विषयों पर दी जानकारी
शिविर में जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के इंजीनियर नरेंद्र सोनी ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इंजीनियर दिव्या सिंघल ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के साथ हेलमेट के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रमाण पत्र वितरण
कार्यक्रम के समापन पर सीबीआई ब्रांच के एएसआई राजेश मेहता ने आर्य समाज पदाधिकारियों के साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर आर्य समाज की वरिष्ठ सदस्य चंद्रकांता यादव का विशेष स्वागत किया गया।