ईद-उल-अजहा आज, श्रीनगर में जामा मस्जिद लगातार 7वें साल बंद:CM उमर बोले- अपने लोगों पर भरोसा करना होगा; महबूबा ने कहा- मस्जिद पर ताला क्यों

ईद-उल-अजहा आज, श्रीनगर में जामा मस्जिद लगातार 7वें साल बंद:CM उमर बोले- अपने लोगों पर भरोसा करना होगा; महबूबा ने कहा- मस्जिद पर ताला क्यों
देशभर में आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनाई जा रही है। जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। श्रीनगर की जामा मस्जिद में लगातार सातवें साल नमाज की इजाजत नहीं दी गई। 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद से जामा मस्जिद बंद है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मुझे मस्जिद बंद रखने के फैसले का आधार नहीं पता, लेकिन हमें अपने लोगों पर भरोसा करना सीखना होगा। केंद्र को ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति देने के बारे में सोचना चाहिए। जम्मू-कश्मीर की पूर्व CM महबूबा मुफ्ती ने कहा- ईद के दिन जामा मस्जिद पर ताला लगाया गया है। ये हमारे मजहब के खिलाफ है। उमर और फारुख अब्दुल्ला को नजरबंद क्यों किया गया। सरकार से इस पर बात करनी चाहिए। PM मोदी ने दी ईद की बधाई पीएम मोदी ने ईद के मौके पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने लिखा- ईद-उल-अजहा की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हमारे समाज में सौहार्द और शांति के बंधन को और मजबूत करे। सभी को अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की शुभकामनाएं। देशभर में बकरीद से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...