इलॉन मस्क ने ट्रम्प सरकार का साथ छोड़ा:लिखा- राष्ट्रपति का धन्यवाद; ट्रम्प के पसंदीदा विधेयक की निंदा की, फिजूलखर्ची वाला बिल बताया था

इलॉन मस्क ने ट्रम्प सरकार का साथ छोड़ा:लिखा- राष्ट्रपति का धन्यवाद; ट्रम्प के पसंदीदा विधेयक की निंदा की, फिजूलखर्ची वाला बिल बताया था
टेस्ला के मालिक और अमेरिकी अरबपति इलॉन मस्क ने ट्रम्प प्रशासन छोड़ दिया है। मस्क ने गुरुवार सुबह X पर पोस्ट कर लिखा कि ट्रम्प के सलाहकार के तौर पर उनका समय समाप्त हुआ। मस्क को ट्रम्प प्रशासन में सरकारी खर्च में कटौती और नौकरशाही को कम करने के लिए बने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के प्रमुख की जिम्मेदारी मिली थी। मस्क ने इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प का धन्यवाद किया। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर न्यूज एजेंसी ANI से मस्क के इस्तीफे की पुष्टि की। मस्क ने बुधवार शाम ट्रम्प के एक विधेयक की निंदा की थी, जिसे खुद ट्रम्प ने बड़ा बढ़िया बिल बताया था। इस बिल में टैक्स में कटौती जैसे प्रावधान शामिल हैं। मस्क ने इसे फिजूलखर्ची बढ़ाने वाला बिल बताया था। मस्क ने ट्रम्प का साथ छोड़ा, 5 पॉइंट 1. चुनाव में जुड़े, ट्रम्प सरकार में फिजूलखर्ची रोकने की जिम्मेदारी 2. वर्कर्स की छंटनी, कामकाज का हिसाब मांगने पर विवाद, प्रदर्शन हुए 3. मस्क के DOGE से इस्तीफे की वजह टैक्स कटौती वाला बिल 4. ट्रम्प के OBBBA बिल से मस्क की नाराजगी की वजह 5. टारगेट अधूरा रहा, मस्क ने राजनीति से दूरी बनाई, चंदा नहीं देंगे जानिए उस बिल को, जिससे मस्क नाराज 1. ट्रम्प ने 2017 में जो इनकम टैक्स और एस्टेट टैक्स में कटौती की थी यह बिल उसे बढ़ाता है और स्थायी बनाता है। 2. इसमें ओवरटाइम, टिप्स, और सोशल सिक्योरिटी इनकम पर नए टैक्स कटौती के नियम हैं। व्हाइट हाउस का कहना है कि जो लोग सालाना 30,000 से 80,000 डॉलर कमाते हैं, उनके टैक्स में अगले साल 15% की कटौती होगी। 3. बॉर्डर सिक्योरिटी (अवैध इमिग्रेश रोकने के लिए) और अमेरिकी सेना व रक्षा को मजबूत करने पर ज्यादा खर्च करना। 4. सरकार के खर्च में जो फिजूलखर्ची, धोखाधड़ी और दुरुपयोग होता है, उसे कम करना। 5. डेट सीलिंग; यानी सरकार कितना कर्ज ले सकती है, की सीमा बढ़ाना। ये सीमा समय-समय पर बढ़ानी पड़ती है ताकि सरकार अपने बिल और खर्चे पूरे कर सके। अगर इसे नहीं बढ़ाया गया, तो सरकार अपने बिल नहीं चुका पाएगी। ट्रम्प को गोली लगने के बाद मस्क का मिला था साथ मस्क ने डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने का पहली बार समर्थन 13 जुलाई 2024 को सार्वजनिक रूप से किया। इसी दिन ट्रम्प पर पेनसिल्वेनिया में जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद उन्होंने ट्रम्प के अभियान के लिए अमेरिका PAC (पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) के माध्यम से लाखों डॉलर का दान देना शुरू किया। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में मस्क ने ट्रम्प की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि वे इस पद के लिए सही व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने 2020 में जो बाइडेन का समर्थन किया था और 2022 में ट्रम्प के साथ उनकी कुछ तीखी बहस भी हुई थी। ----------------------------------- मस्क से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... अमेरिका-यूरोप में टेस्ला कार जला रहे, भारत लाने की तैयारी:2025 में मस्क को ₹11 लाख करोड़ का नुकसान, इसकी 3 वजह मस्क की नीतियों से नाराज अमेरिका और यूरोप के लोगों ने पिछले कुछ महीनों में उनकी इलेक्ट्रिक कार टेस्ला ​​को विरोध को तौर पर जलाया था। लगभग 4 महीने में 100 से ज्यादा कारें जलाई गई थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें...