आज भी सुबह से तेज गर्मी से लोग परेशान:अधिकतम तापमान आज भी 44 डिग्री या अधिक रहने की संभावना, न्यूनतम तापमान गिरा

आज भी सुबह से तेज गर्मी से लोग परेशान:अधिकतम तापमान आज भी 44 डिग्री या अधिक रहने की संभावना, न्यूनतम तापमान गिरा
जिले में इन दिनों एक बार फिर से गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। लगातार तीसरे दिन गुरुवार को मौसम साफ रहा। आज बादल नहीं छाये। इसके चलते आज भी खासकर के दोपहर के समय धूप में तेजी रहने के आसार है। इससे लोगों को फिर से आज भी चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सुबह के समय हवा चल रही थी। इससे लोगों को ज्यादा गर्मी का अहसास नहीं हो रहा था, लेकिन सूर्य जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया। वैसे-वैसे लोगों धूप में तेजी का अहसास होता गया। इससे अधिकतम तापमान बुधवार की तरह गुरुवार को भी 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस गिरा है। इससे रात के समय पहले के मुकाबले गर्मी का असर थोड़ा कम रहा है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली । गुरुवार को भी मौसम में पिछले 24 घंटे के मुकाबले ज्यादा उतार चढ़ाव वाला नहीं रहने के आसार है। बुधवार की तरह गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है। जबकि न्यूनतम तापमान भी बीते 24 घंटे के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का तापमान गिरने से लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली। छत पर सोने वालों को तापमान गिरने से काफी राहत महसूस हुई। हालांकि दिन के समय के अधिकतम तापमान में तीन दिन से कोई फर्क नहीं पड़ा है। 44 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इसके चलते आज भी चिलचिलाती तेज धूप से लोगों के हाल बेहाल रहने के आसार बने हुए है। इससे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा भी हो सकता हैं। ज्ञात रहे कि जिले में 18 दिन पहले मौसम बदला था। कई जगह तेज तो कई जगह हल्की बारिश हुई थी। इससे मौसम खुशनुमा हो गया था। अधिकतम और न्यूनतम गिर गया था। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यह मौसम करीब 8 दिन तक यह था। आए दिन बारिश हुई थी। उसके बाद धीरे धीरे फिर गर्मी बढ़ने लगी। सोमवार को तेज गर्मी के चलते 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तब से ही तेज धूप का असर बना हुआ है ।