अमरपुरा में ग्रामीणों ने टॉपर प्रियंका का किया सम्मान

सादुलपुर | कक्षा 12 कला संकाय में प्रदेश के टॉपर में जगह बनाने वाली रड़साना गांव की बेटी प्रियंका गोस्वामी का शुक्रवार को अमरपुरा गांव में सम्मान किया गया। अमरपुरा धाम महंत सुरेंद्र सिंह राठौड़ के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर प्रियंका पुत्री रामचंद्र गोस्वामी का सम्मान किया गया। महंत सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बोर्ड परीक्षा में राजस्थान में टॉप रहना बहुत बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम में बलवान आलड़िया, सुगनाराम मेघवाल, शुभाराम गोस्वामी, जागेराम प्रजापत, लादूराम बगड़िया, चंद्रभान आदि मौजूद रहे।