430 वर्ष पुरानी जूठण बावड़ी में चला स्वच्छता अभियान:वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत पौधारोपण और श्रमदान, युवाओं-सामाजिक संगठनों ने की भागीदारी

430 वर्ष पुरानी जूठण बावड़ी में चला स्वच्छता अभियान:वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत पौधारोपण और श्रमदान, युवाओं-सामाजिक संगठनों ने की भागीदारी
राजस्थान सरकार की ओर से संचालित वंदे गंगा – जल संरक्षण जन अभियान के तहत सांगानेर की 430 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक जूठण की बावड़ी में पौधारोपण और श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मान द वैल्यू फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस जन अभियान में युवाओं, सामाजिक संगठनों, सांगानेर के नागरिकों और प्रशासनिक प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मान फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. मनीषा सिंह ने कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए बताया कि यह पहल मात्र एक सफाई अभियान नहीं थी, बल्कि जल-संरक्षण, पर्यावरण चेतना और विरासत को संजोने का सामाजिक संकल्प भी था। कार्यक्रम 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत जुड़ाव दर्शाया। कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS... धरोहर संरक्षण की मुहिम में जुटा समाज इस अवसर पर डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि हमारी धरोहर, हमारी जिम्मेदारी को लेकर मान फाउंडेशन भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करता रहेगा। जूठण की बावड़ी सिर्फ एक पुरानी संरचना नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत और जल संरक्षण का जीवित उदाहरण है। इस कार्यक्रम में नगर निगम, स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक प्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग मिला। विशेष रूप से एसडीएम रवि गोयल (RAS), भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, सांगानेर विधानसभा संयोजक प्रकाश तिवाड़ी, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, महासंघ अध्यक्ष त्रिलोक चौधरी, उपाध्यक्ष उत्तम चंद बच्चानी, मंत्री मनोज टेलानी, मीडिया प्रभारी पीयूष बच्चानी, पार्षद गिर्राज शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मान फाउंडेशन की टीम से सिद्धि रांका, कुसुम ललवानी, वंशिका सिंह, भावना मिश्रा, राजीव राय, छवि अग्रवाल, वैदेही, नवीन आदि सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और श्रमदान में हाथ बंटाया।