10वीं परीक्षा में फिर बेटियों ने मारी बाजी:प्रदेश रैंकिंग में 10 पायदान की छलांग, फर्स्ट डिवीजन में भी लड़कियों की हुई ग्रोथ

राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में चित्तौड़गढ़ की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों से बेहतर नतीजे हासिल किए हैं। सिर्फ अच्छे अंकों तक सीमित नहीं, बल्कि इस बार जिले ने प्रदेश रैंकिंग में भी लंबी छलांग लगाई है। यह कामयाबी बताती है कि अब गांव-शहर की बेटियां पीछे नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की रफ्तार तय कर रही हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.67 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों ने 90.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। चित्तौड़गढ़ जिले ने राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में इस साल बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश रैंकिंग में 10 पायदान की छलांग लगाई है। 2025 में जिले का पास प्रतिशत 91.08% रहा, जो 2024 के 90.58% से 0.50% ज्यादा है। इस बार 16971 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 16558 ने परीक्षा दी और 15081 स्टूडेंट्स पास हुए। साल 2024 में 16161 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 15804 ने परीक्षा दी और 14316 पास हुए थे। इस बार न केवल कुल पास प्रतिशत बढ़ा, बल्कि छात्रों की संख्या में भी इज़ाफा हुआ है। डिवीजन के लिहाज से फर्स्ट डिवीजन में मामूली गिरावट दर्ज हुई है। 6518 (2025) की तुलना में पिछले साल 6538 छात्र फर्स्ट डिवीजन में पास हुए थे। वहीं सेकंड डिवीजन में 6988 (2025) की तुलना में 2024 में 6379 छात्र पास हुए थे, यानी 609 की बढ़ोतरी हुई है। थर्ड डिवीजन में भी 1575 (2025) की तुलना में पिछले साल 1399 छात्र पास हुए थे। कुल मिलाकर, चित्तौड़गढ़ ने इस साल न केवल आंकड़ों में सुधार किया, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में अपनी स्थिति और भी मजबूत की है। रिजल्ट आते ही बच्चों की टेंशन खत्म हो गई। जिनका रिजल्ट अच्छा रहा, वे खुशी से झूम उठे। सुबह से ही बच्चे अपने रिजल्ट जानने को लेकर उत्साहित थे। कुल मिलाकर, इस साल का रिजल्ट बेटियों की सफलता और जिले की प्रगति को दर्शाता है। बेटियों ने फर्स्ट डिवीजन में भी किया ग्रोथ चित्तौड़गढ़ जिले में 2025 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में बेटियों ने न सिर्फ कुल पास प्रतिशत में बाजी मारी, बल्कि फर्स्ट डिवीजन में भी प्रदर्शन में भी सुधार किया। तुलनात्मक रूप से देखें तो हर डिवीजन के प्रतिशत में पिछले साल के मुकाबले इस साल बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लड़कियों का प्रदर्शन (2024 और 2025): फर्स्ट डिवीजन: 2024 में 3734 लड़कियां पास हुई थीं, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 3741 हो गई। इसमें 0.19% की ग्रोथ हुई है। सेकंड डिवीजन: 2024 में 3064 छात्राएं पास हुई थीं, 2025 में यह बढ़कर 3395 हो गईं। इसमें 10.80% की बढ़ोतरी हुई है। थर्ड डिवीजन: 2024 में 544 लड़कियां पास हुई थीं, जो इस साल 608 हो गईं। इसमें 11.76% की बढ़ी दर्ज की गई। लड़कों का प्रदर्शन (2024 और 2025): फर्स्ट डिवीजन: पिछले साल 2804 लड़के पास हुए थे, इस बार संख्या घटकर 2777 रह गई। इसमें 0.96% की गिरावट दर्ज हुई है। सेकंड डिवीजन: 2024 में 3315 छात्र पास हुए थे, 2025 में यह बढ़कर 3593 हो गए। इसमें 8.38% की वृद्धि हुई है। थर्ड डिवीजन: 2024 में 855 लड़के पास हुए थे, 2025 में यह बढ़कर 967 हो गए। इसमें 13.10% की बढ़त रही है। जहां लड़कियों ने तीनों डिवीजन में बढ़ोतरी हुई है, वहीं लड़कों ने सेकंड और थर्ड डिवीजन में उछाल आया। फर्स्ट डिवीजन में लड़कों का प्रदर्शन थोड़ा गिरा, जबकि लड़कियों का फर्स्ट डिवीजन में अच्छा प्रदर्शन रहा है। अच्छी बात यह रही कि कोई भी फैल नहीं हुआ है। ये आंकड़े बताते हैं कि जिले में छात्राएं निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, और छात्र भी अपनी स्थिति बेहतर करने में जुटे हैं। 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले भेजें अपनी डिटेल, ऐप पर होगी फोटो पब्लिश
95 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले स्टूडेंट्स की फोटो भास्कर ऐप पर पब्लिश होगी। इसके लिए फोटो सहित पूरी जानकारी देनी होगी। अपनी फोटो, मार्कशीट की कॉपी के साथ माता-पिता, स्कूल, गांव-शहर का नाम संबंधित जिले के भास्कर रिपोर्टर के मोबाइल नंबर पर भेजना होगा। ध्यान रहे, बोर्ड से जुड़ी किसी अन्य तरह की जानकारी के लिए रिपोर्टर के इन नंबरों पर कॉल-मैसेज ना करें। इन नंबरों पर सिर्फ फोटो पब्लिश से संबंधित डिटेल दें। इस नम्बर पर भेजें फ़ोटो- 9784482577