हिरण मगरी थाने पहुंचे कलेक्टर, सुरक्षा और शिकायत निवारण व्यवस्थाएं देखीं

उदयपुर| कलेक्टर नमित मेहता ने शहर के हिरण मगरी पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था, शिकायत निवारण प्रणाली व थाना परिसर की साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। थानाधिकारी भरत योगी ने कलेक्टर नमित को वार्षिक प्रतिवेदन की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें थाना क्षेत्र में वर्षभर में दर्ज प्रकरण, निस्तारण दर, जनता के प्रति उत्तरदायित्व व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई पहलों का विवरण प्रस्तुत किया। कलेक्टर मेहता ने आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए सतत संवाद और संवेदनशील कार्यप्रणाली अपनाने पर बल दिया। थाना परिसर पहुंचने पर थाने के जवानों ने कलेक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।