सोने के दाम में बड़ी बढ़त:एक दिन में सोना ₹1,502 महंगा होकर ₹95,309 पर पहुंचा, इस साल अब तक ₹19,147 दाम बढ़े

सोने के दाम में बड़ी बढ़त:एक दिन में सोना ₹1,502 महंगा होकर ₹95,309 पर पहुंचा, इस साल अब तक ₹19,147 दाम बढ़े
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 21 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,502 बढ़कर ₹95,309 पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹93,807 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी आज 1532 रुपए बढ़कर ₹97332 प्रति किलो बिक रही है। एक दिन पहले चांदी का दाम 93,058 रुपए था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों में सोने की कीमत इस साल अब तक 19,147 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,147 रुपए बढ़कर 95,309 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,783 रुपए बढ़कर 95,800 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।