सूने मकान का दरवाजा तोड़कर की चोरी:CCTV फुटेज में 5 चोरों में से एक थी महिला; पुलिस बोली-नई गैंग एक्टिव

सूने मकान का दरवाजा तोड़कर की चोरी:CCTV फुटेज में 5 चोरों में से एक थी महिला; पुलिस बोली-नई गैंग एक्टिव
बांसवाड़ा शहर के शारदा नगर में गुरुवार रात चोरों ने एक सूने मकान को टारगेट किया और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। हालांकि मकान मालिक डीएस वैष्णव के घर पर नहीं होने के कारण चोरी के नुकसान का पता नहीं चल पाया है। वैष्णव महाराष्ट्र के सिलवासा गए हुए हैं। घटना का पता सुबह लोगों के जागने पर चला। गेट खुला हुआ और अंदर का गेट टूटा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है। फुटेज में 5 लोग साफ नजर आ रहे हैं। फुटेज में एक महिला होने की भी आशंका है। पहले भी प्रगति नगर क्षेत्र में दिखाई दिए सीसीटीवी फुटेज में एक से दो युवती दिखाई दी थी। ऐसे आशंका है कि शहर में एक नई गैंग एक्टिव हो चुकी है। पड़ोसी ने बताया कि इसी मकान में 2 माह पहले भी चोर आए थे, लेकिन इंटरलॉक नहीं तोड़ पाने के कारण वो चले गए। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि बीते 2 माह से चोरों का आतंक बना हुआ है। इसके मुकाबले पुलिस की गश्त है ही नहीं। ऐसे में लोग काफी आक्रोशित हैं। वीडियो- कुणाल त्रिवेदी।