सुन्दर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम:भारतीय जनसंघ के संस्थापक की पुण्यतिथि पर हुआ पुष्पांजलि व पौधारोपण कार्यक्रम

सुन्दर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम:भारतीय जनसंघ के संस्थापक की पुण्यतिथि पर हुआ पुष्पांजलि व पौधारोपण कार्यक्रम
राजसमंद में आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी के अनुसार भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में सुंदर सिंह भंडारी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक सुंदर सिंह भंडारी का पूरा जीवन संगठन को समर्पित था। उनके सिद्धांत विचार से हम सभी को भी सीखना चाहिए कि कठिन समय में हम कैसे संगठन को ओर ऊंचाई पर ले जा सकते है। पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यालय परिसर में पीपल का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ, महेश पालीवाल, बंशी लाल खटीक, जवाहर लाल जाट, अशोक रांका, महेंद्र सिंह चौहान, ओम पारीक, मुरारी आशिया, खुश कमल कुमावत, विशाखा तिवारी, वर्धिनी पुरोहित, पूजा बंग, हिम्मत कुमावत, प्रह्लाद सिंह राठौड़, उत्तम खींची, चंपा लाल कुमावत, आशीष पालीवाल सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।