सीएम के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करे हर कार्यकर्ता: मदन राठौड़

सीएम के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करे हर कार्यकर्ता: मदन राठौड़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मिले कार्यकर्ता, आगरा जाते समय की मुलाकात भरतपुर| भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से शुक्रवार को भरतपुर होकर आगरा जाते अपने निजी कार्य से समय लुधावई टोल प्लाजा पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को सफलतम अंजाम दिया है। जिससे भारतीय नागरिकों का गौरव प्रबल हुआ है। प्रत्येक नागरिक सेना के साथ मुस्तैदी से खड़ा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान की गौरवमयी जनता के लिए जो कदम उठाए हैं, उनको प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। इस मौके पर पूर्व प्रदेश मंत्री भानू प्रताप सिंह राजावत, गिरधारी तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कौशिक, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र गोयल, मनोज भारद्वाज, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरधारीलाल गुप्ता, भगवानदास शर्मा, अभयवीर सोलंकी, जिला महामंत्री ब्रजेश अग्रवाल, प्रेमपाल, धर्मसिंह चौधरी, गौरव सरपंच, जगत गुर्जर, मनोज खण्डेलवाल, मोहन रारह, सुनील प्रधान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।