साहित्य सम्मान समारोह; सरदारशहर के तंवर को मिला रामावतार साथी सम्मान

साहित्य सम्मान समारोह; सरदारशहर के तंवर को मिला रामावतार साथी सम्मान
भास्कर संवाददाता| चूरू साथी परिवार व हिन्दी साहित्य संसद चूरू के सहयोग से गुरुवार शाम को नगरश्री सभागार में साहित्यकार व शिक्षाविद रामावतार साथी की स्मृति में साहित्यकार सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रो. कमलसिंह कोठारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुरेन्द्र शर्मा थे। इस मौके पर सरदारशहर के शिक्षाविद व साहित्यकार विश्वनाथ तंवर को उनके उपन्यास तपस्या के लिए रामावतार साथी सम्मान 2025 प्रदान किया गया। संसद अध्यक्ष बनवारीलाल शर्मा खामोश, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. कोठारी, मुख्य अतिथि डॉ. शर्मा ने तंवर के उपन्यास की प्रशंसा की तथा सम्मान स्वरूप साहित्यकार विश्वनाथ का शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। साहित्यकार तंवर ने अपने उपन्यास के बारे में जानकारी दी। साहित्य को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन समय-समय पर करने की बात कही। वहीं दूसरे चरण का शुभारंभ भगवती पारीक ने सरस्वती वंदना से किया। इस दौरान हुई काव्य गोष्ठी में भगवती पारीक के अलावा मुकेश शर्मा मौजी, संदीप जांगिड़, मंगल भारती, सत्यनारायण स्वामी, अब्दुल मन्नान व सुरेंद्र पारीक रोहित आदि सहित अन्य ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। संसद महामंत्री विजयकांत ने अतिथियों का स्वागत किया। दिव्य शर्मा ने आभार जताया। संयोजन बाबूलाल शर्मा ने किया। इस मौके पर अनंतराम सोनी, पुरुषोत्तम चूरू का चांद, रामअवतार मारू, देवेन्द्र तंवर, रवि दाधीच, शैलेन्द्र माथुर, राजेन्द्र मुसाफिर, गोपीचंद जोशी, मूलसिंह राठौड़, बृजमोहन कोकचा, रविन्द्र शर्मा, जीवनराम सोनी, नंदकिशोर मोजासिया, शिव कुमार शर्मा आदि सहित अन्य उपस्थित थे।