विनोद पथैना गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार:देसी कट्टा और 10 कारतूस बरामद, बदमाशों को हथियार सप्लाई करती थी

भरतपुर की सेवर थाना पुलिस ने विनोद पथैना गैंग की महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। महिला बदमाशों को हथियार सप्लाई करती थी और उनको फरारी भी कटवाती थी। फिलहाल पुलिस महिला आरोपी से पूछताछ कर रही है। सेवर थाना अधिकारी धर्म सिंह मीणा ने बताया कि 21 जून को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक महिला जिसने काले रंग का सूट पहना है। यह महिला विनोद पथैना गैंग की मेंबर है। विनोद पथैना पर लूट, मारपीट, रंगदारी जैसे कई जिलों में मामले दर्ज हैं। यह महिला विनोद पथैना को हथियार सप्लाई करती है। वह कृष्णा बिहार कॉलोनी मन्नत होटल के पीछे रह रही है। देसी कट्टा और 10 कारतूस बरामद विनोद पथैना गैंग की महिला सदस्य रेखा (38) धनसौटा गांव थाना चिकसाना की मूल निवासी है। जिसके बाद पुलिस की टीम मन्नत होटल के पीछे कृष्णा बिहार कॉलोनी पहुंची। जिस कमरे में महिला रह रही थी, उस कमरे की तलाशी ली गई। पुलिस को उसके पास से 315 बोर के 10 कारतूस और देसी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया महिला बदमाश हथियार कहां से लेकर आई और कैसे वह सप्लाई किया करती थी। इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर 1 दिन की पीसी रिमांड पर लिया है। जिससे पूछताछ में सामने आया है कि यह महिला विनोद पथैना और अन्य बदमाशों को अपने घर पर फरारी कटवाती है।