विधानसभा स्पीकर देवनानी फ्रांस और जर्मनी के दौरे पर:एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द होने के कारण विदेशी एयरलांइस से गए पेरिस

विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी आज से सात दिन की विदेश यात्रा पर हैं। देवनानी सप्ताह भर फ्रांस और जर्मनी के अध्ययन दौरे पर गए हैं। देवनानी ने अपने दौरे की शुरुआत फ्रांस के पेरिस से की है। आज देवनानी पेरिस पहुंचे हैं। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPU) की तरफ से देवनानी अध्ययन यात्रा पर हैं। वे फ्रांस और जर्मनी की संसदीय परंपराओं का अध्ययन करने के साथ आइडिया एक्सचेंज भी करेंगे। विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा भी उनके साथ गए हैं। देवनानी पहले मंगलवार को पेरिस जाने वाले थे, लेकिन उनकी एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण रद्द हो गई। इसके बाद वे देर रात 3 बजे कतर एयरवेज की फ्लाइट से पेरिस रवाना हुए। उनका दौरा एक दिन देरी से शुरू हुआ। विभिन्न देशों की प्रक्रियाओं की जानकारी लेंगे
देवनानी का फ्रांस के अपर हाउस नेशनल असेंबली और लोअर हाउस सीनेट के साथ जर्मनी के अपर हाउस बुंडेसटाग और लोअर हाउस बुंडेसरात के अवलोकन करने का भी कार्यक्रम है। देवनानी राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के 68वें सम्मेलन से पहले विभिन्न देशों की संसदीय प्रक्रियाओं की जानकारी के लिए यह दौरा कर रहे हैं। देवनानी बोले- लोकतांत्रिक परंपराओं को वैश्विक मंच पर करेंगे पेश
देवनानी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के सांसदों, स्थानीय विधानसभाओं, विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक संस्थानों का भ्रमण कर वहां के उच्चाधिकारियों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करेंगे। विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि कि यह यात्रा भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं और राज्य विधान सभाओं की क्षमताओं को वैश्विक मंच पर पेश करने का मजबूत माध्यम बनेगी। इससे संसदीय कार्यों को और अधिक समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी। सांसदों, प्रवासी भारतीयों और राजदूतों से मिलेंगे देवनानी
इस यात्रा के दौरान देवनानी दोनों देशों के संसद प्रमुख और वरिष्ठ सांसदों से मुलाकात करेंगे और संसदीय प्रक्रियाओं पर चर्चा करेंगे। देवनानी दोनों देशों में भारतीय मिशन के वरिष्ठ अधिकारियों, भारतीय प्रवासियों, रामाकृष्ण वेदांतिक केंद्र के पदाधिकारियों और विज्ञान तकनीक से जुड़े विशेषज्ञों, भारतीय समुदाय के प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे। देवनानी दोनों देशों में भारतीय दूतावासों के उच्च अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। .........................
देवनानी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए...
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी फूट-फूटकर रोए:कहा- मेरे लिए अपशब्द कहे गए, डोटासरा के लिए बोले- वे विधायक बनने योग्य नहीं राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी आज सदन में फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर उनका अपमान करने व अपशब्द कहने के आरोप लगाए। देवनानी ने कहा कि- मैं भी पांच बार से सदन में आया हूं। मैंने कभी ऐसे शब्द नहीं सुने। मैंने कभी पक्षपात नहीं किया, लेकिन फिर भी ऐसे आरोप लगाते हैं तो दुख होता है। पूरी खबर पढ़िए विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी की पटना में तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे; विशेष विमान से आए जयपुर विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी (77) की सोमवार को पटना में तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत में सुधार होने के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। देवनानी रात को विशेष विमान से जयपुर आ गए। पूरी खबर पढ़िए