लोगों की शिकायत के बाद भी इनका उपयोग नहीं किया जा रहा

लोगों की शिकायत के बाद भी इनका उपयोग नहीं किया जा रहा
अलवर| जिला प्रशासन ने शहर में सिटी ट्रांसपोर्ट सेवा संचालन की योजना बनाई थी। इसमें शहर के अंदर लोगों की आवाजाही की सुविधा के लिए अलवर वाहनी चलाई जानी थी। इसी के तहत यूआईटी ने विवेकानंद नगर में बस स्टैंड घोषित कर करीब 2 साल पहले प्रतीक्षालय बना दिया गया। लेकिन अभी तक किसी तरह के सिटी ट्रांसपोर्ट वाहन संचालित नहीं किए गए। इसके कारण लाखों रुपए में बने प्रतीक्षालयों का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। अब प्रतीक्षालय असामाजिक तत्वों के अड्डे बने हुए हैं। ये लोग रात को इन जगहों को अवांछित गतिविधियों के काम में ले रहे हैं। इससे लोगों को समस्याएं हो रही है। अगर यही स्थिति रही तो लोग इन जगहों पर अतिक्रमण कर लेंगे। ऐसे प्रतीक्षालय शहर में कई जगह बने हुए हैं, जिनका उपयोग नहीं हो रहा। जिला प्रशासन व यूआईटी इसे संज्ञान में लेकर सिटी ट्रांसपोर्ट संचालन करवाएं। - अशोक शर्मा महान, भास्कर मित्र