राष्ट्रीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता के लिए पहली बार जालोर के 5 खिलाड़ी चयनित

राष्ट्रीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता के लिए पहली बार जालोर के 5 खिलाड़ी चयनित
जालोर | राष्ट्रीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता के लिए जालोर के 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह उपलब्धि जिले ने पहली बार हासिल की है। जिला वुशू संघ के अध्यक्ष शिवदत्त आर्य के नेतृत्व में यह सफलता मिली। महासचिव कन्हैयालाल मिश्रा ने बताया कि जयपुर के चौगान स्टेडियम में 23 और 24 मई को ट्रायल हुआ। यह ट्रायल राजस्थान वुशू संघ के तत्वावधान में हुआ। पुरुष वर्ग के 45 किलो भारवर्ग में विहानराज सक्सेना ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर चयन पाया। महिला वर्ग में 45 किलो में दिव्या सोनी, 48 किलो में इशिता चौधरी, 52 किलो में हिमानी वैष्णव और 60 किलो में दिव्या गोदारा ने पहला स्थान हासिल किया। इन सभी का चयन जूनियर नेशनल के लिए हुआ। इस उपलब्धि पर राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया, अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश कुमार टेलर, महासचिव ममता वर्मा, जिला संघ के संरक्षक दलपतसिंह आर्य, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, जिला खेल अधिकारी भरत सिंह गुर्जर ने बधाई दी। आर्य वीर दल राजस्थान के अधिष्ठाता विनोद आर्य, जालोर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, संचालक प्रशांत सिंह, संगठन मंत्री कांतिलाल आर्य, एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष भरत मेघवाल आदि शुभकामनाएं दी।