राजसमंद में भीषण गर्मी के चलते नरेगा का टाइम बदला:श्रमिकों को हीटवेव से बचाने के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

राजसमंद में भीषण गर्मी के चलते नरेगा का टाइम बदला:श्रमिकों को हीटवेव से बचाने के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश
राजसमंद में भीषण गर्मी को देखते हुए नरेगा श्रमिकों को हीटवेव से बचाव के लिए जिा कलेक्टर बालमुकंद असावा ने आदेश निकाल कर नरेगा कार्यस्थल का टाइम बदला है। कलेक्टर असावा ने जिले की आठों पंचायत समिति आमेट, भीम, देवगढ़, खमनोर, रेलमगरा, देलवाड़ा, कुंभलगढ़ व राजसमंद के विकास अधिकारियों के नाम आदेश निकाल कर नरेगा कार्यस्थल का श्रमिकों का समय बदला है, जिससे कि वो भीषण गर्मी के प्रकोप से बचे। नए आदेश के अनुसार नरेगा कार्यस्थल पर अब सुबह 5.30 बजे से दोपहर 12.30 कार्य का समय रखा गया। इसके विश्राम काल शामिल नहीं है। यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क को पूरा कर लेता है तो वह कार्य की माप पेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर करवा 11 बजे के बाद कार्य स्थल छोड़ सकता है। यह आदेश 15 जुलाई तक प्रभावी रहेगा।