राजगीर में 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' में राहुल गांधी:गयाजी में दशरथ मांझी के परिवार से मिले; महिलाओं से संवाद भी करेंगे

राजगीर में 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' में राहुल गांधी:गयाजी में दशरथ मांझी के परिवार से मिले; महिलाओं से संवाद भी करेंगे
राहुल गांधी राजगीर के इंटरनेशनल ‎कन्वेंशन सेंटर पहुंचे हैं। वे यहां अति पिछड़ा समाज के लोगों से बातचीत करेंगे। इससे पहले वे माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव गहलौर पहुंचे। यहां उन्होंने दशरथ मांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी से मुलाकात की। भगीरथ मांझी का हाथ पकड़कर राहुल गांधी चलते दिखे। राजगीर के बाद राहुल गांधी फिर गयाजी आएंगे। यहां वे महिलाओं से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम‎ गया-पटना मुख्य मार्ग पर पहाश्वर के पास स्थित ‎एक रिसॉर्ट में होगा। जहां बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने का दावा किया गया है। ‎ राहुल गांधी का पिछले 5 महीने में ये 5वां बिहार दौरा है। इससे पहले वे आखिरी बार पिछले महीने दरभंगा आए थे, जहां वो प्रशासन की परमिशन के बिना एक छात्रावास में पहुंचे थे। राहुल ने यहां 12 मिनट तक छात्रों को मंच से संबोधित किया था। इसके बाद पटना में 400 सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ फुले मूवी देखी थी। ये खबर भी पढ़िए... 'लालू के राज में राहुल आते तो अपहरण हो जाता':मांझी बोले- सोनिया गांधी को CM हाउस से डील कर के बेटे को छुड़ाना पड़ता राहुल गांधी के दौरे की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...