मासूम पर टूट पड़े 4 कुत्ते, हाथ-पैर नोंचे

शहर की खारोल कॉलोनी में 8 साल के मासूम पर 4 स्ट्रीट डॉग्स ने हमला कर दिया। हाथ-पैरों को नोंच दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। घटनाक्रम मंगलवार शाम का है। सीसीटीवी फुटेज बुधवार को वायरल हुए। हुसैन दोस्त के साथ कॉलोनी में खेल रहा था। तभी 4 कुत्ते अचानक पीछे दौड़ गए। कुत्तों ने हाथ-पैरों पर काट लिया। इससे वह गिर गया। तभी पास के मकान से एक महिला व युवती बाहर आई। दोनों ने कुत्तों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहीं। बाद में लोगों ने बचाया। हुसैन एमबी अस्पताल में भर्ती है।