पिड़ावा के वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर:वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

पिड़ावा के वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर:वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
झालावाड़ में विश्व वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शशि गजराना ने वृद्धाश्रम पिड़ावा का निरीक्षण किया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को बताया कि इस दिवस का उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति दुर्व्यवहार और उपेक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना है। सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों की उपस्थिति रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों का निरीक्षण किया। गर्मी को देखते हुए कूलर और पंखों की व्यवस्था की भी जांच की। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी योजनाओं, निशुल्क कानूनी सहायता और भरण-पोषण के अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पिड़ावा की न्यायिक मजिस्ट्रेट अमितेश कुमारी भी मौजूद थीं। इसके अलावा कनिष्ठ सहायक अंकित शर्मा, वीरेन्द्र कुमार, विकास सेहरावत और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ के अध्यक्ष आलोक सुरोलिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, आर्थिक सहायता और पेंशन योजनाओं की भी जानकारी दी गई।