पाली में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ:मंत्री खर्रा ने लाखोटिया में पौधरोपण-जलपूजन किया; बताया जीवन में पर्यावरण-जल का महत्व

पाली में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ:मंत्री खर्रा ने लाखोटिया में पौधरोपण-जलपूजन किया; बताया जीवन में पर्यावरण-जल का महत्व
विश्व पर्यावरण दिवस और गंगादशमी पर गुरुवार को पाली शहर के लखोटिया उद्यान में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम हुआ। UDH मंत्री एवं पाली जिले के प्रभारी मंत्री झाबर-सिंह खर्रा ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने लखोटिया महादेव के दर्शन कर पौधरोपण किया। इसके बाद विधि विधान से जल पूजन और पीपल पूजन किया। इस मौके आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण से लेकर जल संरक्षण की बात कही। इस दौरान उनके साथ जिला प्रभारी सचिव अश्विनी भगत भी मौजूद रहे जिन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के तहत सुबह लखोटिया गार्डन में शपथ ली गई और रन फोर एनवायरोमेंट का आयोजन हुआ। इसके बाद महिलाओं ने यहां कलश यात्रा निकाली। प्रभारी मंत्री खर्रा सहित अन्य ने पौधरोपण किया। जल पूजन और पीपल पूजन का कार्यक्रम हुआ। लाखोटिया तालाब और उसके घाट की सफाई की गई। महिलाओं में पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पाली प्रधान मोहनीदेवी पटेल, जिला कलेक्टर एलएन मंत्री, एसपी चुनाराम जाट, एडीएम बजरंगसिंह ,एडीएम सिलिंग अश्विनी कुमार, एएसपी विपिन शर्मा, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, डीएसओ पूजा सक्सेना, रामकिशोर साबू, मूलसिंह भाटी, नेमीचंद देवड़ा, तिलोक चौधरी, रमेश परिहार, अशोक बाफना,मानवेन्द्र सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और शहरवासी मौजूद रहे। आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित इसके बाद जिला परिषद सभागार में आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के बारे में बताया गया कि इस अभियान के तहत कब क्या कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान 20 जून तक चलेगा।