पर्यावरण दिवस पर निकाली वॉकथॉन:ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण का किया आह्वान, पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक

पर्यावरण दिवस पर निकाली वॉकथॉन:ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण का किया आह्वान, पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक
विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण और नागरिक स्वास्थ्य की जागरूकता के लिए अजमेर में बिजली वितरण की व्यवस्थाएं संभाल रही टाटा पावर की ओर से आज वॉकथॉन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीओ नॉर्थ रूद्र प्रकाश शर्मा (RPS) थे। वॉकथॉन की शुरुआत रीजनल कॉलेज जीएसएस से की गई। इसमें टीपीएडीएल के कार्मिकों ने वैशाली नगर जीएसएस तक वॉक कर अजमेर शहरवासियों को पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक स्वास्थ्य की अपील की। वैशाली नगर कार्यालय पहुंचकर मुख्य अतिथि शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण और नागरिक स्वास्थ्य का महत्व बताया। साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संपदा को संजोए रखने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया। टाटा पावर अजमेर के सीईओ सुनील कुमार शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व एवं अपनी प्रत्येक की जिम्मेदारी के प्रति जागृत करते हुए अधिक से अधिक छायादार और फलदायक पेड़ लगाने की मुहिम पर जोर दिया। साथ ही टाटा पावर की मुहिम से नो टू प्लास्टिक के तहत जूट के बैग भेंट किए। पीआरओ लक्ष्मी कांत शर्मा ने सभी का आभार जताया। पढें ये खबर भी... बर्थ-डे पार्टी में जानलेवा हमला, पांच गिरफ्तार:समुदाय विशेष के हैं आरोपी, अन्यों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश अजमेर की गंज थाना पुलिस ने जिला स्पेशल टीम की मदद से बर्थ डे पार्टी में हमला कर हत्या का प्रयास करने के आरोप में समुदाय विशेष के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मामला दर्ज होने के बाद से फरार हो गए थे। पुलिस आरोपितों से वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक