जोधपुर में मुनाफे का लालच देकर 12 लाख की ठगी:नेक्सा एवरग्रीन के खिलाफ मामला दर्ज; पैसे वापस मांगे तो धोखाधड़ी का पता चला

जोधपुर में मुनाफे का लालच देकर 12 लाख की ठगी:नेक्सा एवरग्रीन के खिलाफ मामला दर्ज; पैसे वापस मांगे तो धोखाधड़ी का पता चला
जोधपुर के महामंदिर थाने में नेक्सा एवरग्रीन कंपनी का खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें कंपनी के एजेंट पर 12 लाख हड़पने का आरोप लगाया है। महामंदिर थाने में बीजेएस नगर के रहने वाले मोहन सिंह पुत्र उम्मेद सिंह और लहर कंवर पत्नी मोहन सिंह ने इन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी के नरपत सिंह, सुरेंद्र सिंह और गजेंद्र सिंह ने उनको मुनाफे का लालच देकर पैसा हड़प लिया। रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी के इन एजेंटों ने उन्हें झांसा दिया कि एवरग्रीन नेक्सा कंपनी की धोलेरा सिटी में काफी जमीन है। इनका पैसा वहां निवेश किया जाएगा।जिससे काफी रिटर्न मिलेगा। एक लाख के निवेश पर पौने दो लाख के रिटर्न का झांसा पीड़ितों को बताया गया कि एक लाख का निवेश करने पर होने हर मंगलवार के हिसाब 2909 रुपए की 60 किस्त मिलेंगी। एजेंसी एक लाख के निवेश पर करीब पौने दो लाख वापस मिलेंगे। पीड़ित इनको झांसे में आ गया और 5 लख रुपए चेक को एजेंटों दिए। इसके बाद उन्होंने 5 लाख और फिर 2 किस्तों में 7 लाख रुपए का और निवेश किया। इस तरह कुल 12 लख रुपए उन्होंने एजेंटों के जरिए कंपनी में लगाए। इसके बदले उन्हें रिटर्न केवल 1. 70 लाख रुपए ही मिल पाया। इनके खिलाफ केस दर्ज इसके बाद धोखाधड़ी पैसा वापस मांगने पर उन्हें वापस नहीं मिले तो पीड़ितों ने सुरेंद्र सिंह पुत्र चांद सिंह निवासी तावड़िया, नरपत सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी गांव दईकड़ा, गजेंद्र सिंह पुत्र जयसिंह देवड़ा का गुड़ा जिला पाली, हाल निवास रमजानजी का हत्था बनाड़ रोड जोधपुर के खिलाफ केस दर्ज कराया।