जिहाद के नाम पर बहकाने वालों पर NIA का एक्शन:भोपाल और झालवाड़ में 5 जगह रेड मारी, डिजिटल डिवाइस की गई सीज

जिहाद के नाम पर बहकाने वालों पर NIA का एक्शन:भोपाल और झालवाड़ में 5 जगह रेड मारी, डिजिटल डिवाइस की गई सीज
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HUT) से संबंध रखने वालों कुछ लोगों के ठिकानों पर रेड की है। एनआईए ने यह रेड भोपाल (मध्यप्रदेश)में 3 और झालावाड़ (राजस्थान) में दो जगहों पर की है। टीम को झालावाड़ से कुछ डिजिटल डिवाइस मिले हैं, जिन्हें रिकवर कर जांच एफएसएल से कराई जाएगी। झालावाड़ में काजी चौक स्थित एक घर और जामा मस्जिद के पास एक दुकान पर छापेमारी की गई। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ऋिचा तोमर ने बताया- एनआईए की कार्रवाई की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस को मौके पर भेजा गया था। एनआईए की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार (HUT) हिज्ब उत तहरीर एक आतंकी संगठन है। 1953 में भारत ने इसे आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था। गृह मंत्रालय ने इस पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा था कि यह संगठन देश के नागरिकों को जिहाद के नाम पर बहका कर उन्हें आतंकवादी संगठन ISIS में शामिल करवाता है। सरकार का कहना है कि HUT आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। उनके लिए पैसे भी जमा करता है। 7 घंटे चली रेड एनआईए के पास इनपुट था की भोपाल और राजस्थान के झालावाड़ में कुछ जगहों पर रहने वाले लोग इस संगठन के सम्पर्क में हैं। इनपुट यहां तक था की ये लोग कई समय से निरंतर इस प्रतिबंधित संगठन से जुड़े हुए हैं। इसके बाद एनआईए की टीम ने इनपुट के आधार पर शनिवार सुबह से रेड करना शुरू किया। सुबह करीब साढे 4 बजे से एमपी और राजस्थान में रेड की गई। 11 बजे रेड कम्पीट हुई। इस दौरान एनआईए की टीम को झालावाड़ के दो पॉइंटों से डिजिटल डिवाइस मिली हैं। इसे एफएसएल को भेज कर डाटा रिकवर किया जाएगा। इसके बाद लाइन ऑफ एक्शन टीम बताएगा। NIA ने बताया- HUT और उसके सदस्यों की गतिविधियों को लेकर एजेंसी निरंतर जांच कर रही हैं। जांच के दौरान एजेंसी को जानकारी मिली की भोपाल में तीन और झालावाड़ में दो स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग इस से कनेक्ट करते हैं। इसके बाद टीमें भेज कर सर्च कराया गया। तलाशी के दौरान डिजिटल डिवाइस जब्त किए और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। हिंसा फैलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था NIA भारत में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे विभिन्न आतंकवादी और कट्टरपंथी नेटवर्क और संगठनों को नष्ट करने के प्रयास कर रही है। ये लोग कमजोर मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें खुद के साथ भर्ती करने के लिए बरगलाते हैं। युवाओं को भारत की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को उखाड़ फेंकने और शरिया कानून द्वारा शासित इस्लामिक राज्य की स्थापना के लिए हिंसा फैलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। दस दिन पहले भोपाल से हुई थी एक आरोपी की गिरफ्तारी सूत्रों के अनुसार, भोपाल के अशोका गार्ड थाना क्षेत्र से एनआईए टीम ने करीब दस दिन पहले मोहसिन नामक युवक को हिरासत में लिया था, जिस पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का संदेह था। पूछताछ से मिले इनपुट के आधार पर झालावाड़ के मनोहरथाना कस्बे में साजिद के खिलाफ कार्रवाई की गई।