जालोर में कल बारिश की संभावना:गर्मी से मिलेगी राहत, दिन-रात में उमस ने किया बेहाल

जालोर में कल बारिश की संभावना:गर्मी से मिलेगी राहत, दिन-रात में उमस ने किया बेहाल
शहर समेत जिले भर में आग बरसाने वाली गर्मी पड़ रही हैं। मंगलवार को दिन का तापमान 42.3 डिग्री व रात का तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया हैं। जिससे अब दिन के साथ रात में गर्मी व उमस सता रही हैं। वही मौसम विभाग ने 28-29 मई से जालोर समेत जोधपुर व बीकानेर संभाग में आंधी के कई हल्की तो मध्यम बारिश की संभावना जताई हैं। जालोर में नौतपा के तीसरे दिन गर्मी व उमस बनी रही हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान जालोर में दोपहर को 12 बजे से शहर की मुख्य सड़कें सूनी नजर आने लगी है वही लोग जरूरी कार्य कर घरों व दफ्तरों में बैठे रहे। मजदूर दोपहर में 1 से 3 बजे तक काम को छोड़ कर पेड़ों की छाया में बैठे नजर आए। वहीं जालोर में इस सीजन का अधिकतम तापमान 25 मई को 44.4 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि उसके बाद से लगातार दिन व रात के तापमान गिरावट हुई। 26 मई को 42.7 डिग्री व मंगलवार को दिन का तापमान 42.3 डिग्री व रात का तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया हैं। लेकिन लू के चलते देर रात तक गर्मी व लू से आमजन को कूलर प पंखों के आगे भी राहत नहीं मिल रही हैं। वही बुधवार को सुबह हल्के बादल छाए रहे हालांकि 9 बजे बाद फिर तेज धूप खिलने के साथ गर्मी व उमस शुरू हुई। मौसम विशेषज्ञ भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में बुधवार को हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया। आज शाम से जोधपुर व बीकानेर संभाग के कई इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश होने तथा 29 मई से 2 जून तक जालोर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना हैं।