ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सत्संग होगा आयोजित:जयपुर में वंदे मातरम के साथ ओम मंत्र का किया जाएगा उच्चारण

भारत को 'ऑपरेशन सिंदूर' में मिली सफलता पर जयपुर में विशेष भोलेनाथ सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया जाएगा। इसके साथ देवकी मैया द्वारा भोलेनाथ की दिव्य वाणी का उच्चारण और ओम मंत्र का जाप किया जाएगा। यह कार्यक्रम 24 और 25 मई 2025 को जयपुर के प्रताप नगर में कुम्भा मार्ग के सेक्टर 11 स्थित सामुदायिक केंद्र में शाम 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा। देवकी मैया प्रमुख वक्ता होंगी संस्थान की अध्यक्षता और तपो निष्ठा पूज्य देवकी मैया स्वयं इस आयोजन की प्रमुख वक्ता होंगी। वे देश-विदेश के लाखों लोगों को आत्मा और परमात्मा के मिलन का दिव्य अनुभव करवा चुकी हैं। जयपुर वासियों के लिए यह अवसर आध्यात्मिक उन्नति और सच्चे आत्म-परिचय का अद्वितीय मौका होगा। इसके तहत 24 मई को शिव भोलेनाथ की दिव्य शोभा यात्रा एवं तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें पूरे भारत से ओम मंडली के अनुयायी शामिल होंगे। वहीं, 25 मई को भारत को 'ऑपरेशन सिंदूर' में मिली सफलता के लिए ओम मंत्र का जाप किया जाएगा। इसी कड़ी में सामूहिक सम्पूर्ण वंदे मातरम का गायन किया जाएगा। इसी दिन देवकी मैया द्वारा भोलेनाथ की दिव्य वाणी का उच्चारण भी किया जाएगा। संस्था के ओम मंडली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद ने बताया- यह कार्यक्रम उस “स्वर्णिम युग” के आगमन का संकेत है, जिसकी प्रतीक्षा सदियों से की जा रही है।संस्थान के अनुसार यह आयोजन केवल एक सत्संग नहीं बल्कि आत्मिक जागरण का पर्व है।