उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश, 2 दिन में 60 मौतें:मध्य प्रदेश में पेड़ उखड़े, राजस्थान के 19 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश, 2 दिन में 60 मौतें:मध्य प्रदेश में पेड़ उखड़े, राजस्थान के 19 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को देश भर के सभी केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आंधी-बारिश और हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में बहुत भारी बारिश के साथ ही हीट वेव का रेड अलर्ट भी है। वहीं, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात कर्नाटक जैसे राज्यों में भारी बारिश के साथ हीट वेव का यलो अलर्ट है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश और पश्चिमी जिलों में धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है। तीन शहरों में हीट वेव का रेड, एक जिले में ऑरेंज और 12 जिलों में यलो अलर्ट है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर में लो प्रेशर बना हुआ है। अगले 24 घंटों में इसके डिप्रेशन में बदलने और गोवा-महाराष्ट्र तट की ओर बढ़ने की आशंका है। उत्तर प्रदेश में बीते दो दिन में आंधी-बारिश से जुड़ी घटनाओं में 60, जबकि राजस्थान में दो लोगों की मौत हो गई। UP के 64 जिलों में तेज आंधी-बारिश हुई। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 74 mm बारिश हुई। नोएडा में 80 kmph की स्पीड से हवा चली। वहीं, देर शाम मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब हो गया। आंधी-बारिश की वजह से भोपाल, इंदौर, रायसेन में कई पेड़ उखड़ गए। राज्य के ऊपर से गुजर रहे स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रह सकता है। राज्यों के अगले दिन के मौसम का हाल दिल्ली-NCR में 24 मई को भी हल्की बारिश और तेज हवाएं (30-50 kmph) चल सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज और कल बारिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट है। राजस्थान के पूर्वी इलाके में बारिश की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड में भारी की बारिश का अलर्ट है। बाढ़ और पेड़ गिरने का भी खतरा है। कर्नाटक, केरल, गोवा में भारी बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश और झारखंड में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। बिहार और पश्चिम बंगाल में बारिश और तेज हवा का स्थिति रहेगी। पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की आशंका है। महाराष्ट्र में बारिश और तेज हवा चलेगी। मुंबई में तेज बारिश हो सकती है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें... राज्यों से मौसम का हाल... मध्य प्रदेश: भोपाल में आंधी-बारिश, कई पेड़ और साइन बोर्ड गिरे, इंदौर में भी तेज हवाओं के साथ गिरा पानी; आज 40 से ज्यादा जिलों में अलर्ट राज्य में आंधी-बारिश का दौर जारी है। गुरुवार रात को भोपाल समेत कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया। राजधानी भोपाल में भी आंधी-बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग ने आज भोपाल-इंदौर समेत 40 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश और 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें... राजस्थान: आंधी-बारिश से पेड़ और टीन शेड उखड़े, बीकानेर संभाग में आज गर्मी का रेड अलर्ट राजस्थान में गर्मी और लू के साथ आंधी-बारिश का भी दौर चल रहा है। प्रदेश में गुरुवार को सात शहरों का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा रहा। शाम को अचानक आई तेज आंधी-बारिश से पेड़ और टीन शेड उखड़ गए। चित्तौड़गढ़ के साडास गांव में तेज हवा से दीवार गिरी और मां-बेटे की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें... उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश से 60 की मौत, 4 फ्लाइट कैंसिल, वाराणसी में आंधी, 50Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं यूपी में 48 घंटे में 64 जिलों में तूफानी बारिश हुई। सरकार के अनुसार, बारिश से जुड़े हादसों में 60 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत फतेहपुर में हुई। शुक्रवार दोपहर को वाराणसी में तेज आंधी आई। 50Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम के चलते लखनऊ से दिल्ली के बीच चार फ्लाइटें निरस्त हो गईं। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 74 मिमी बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें... छत्तीसगढ़: प्री-मानसून की एंट्री हुई, 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; रायपुर-दुर्ग में बिजली गिरने की आशंका छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की एंट्री हो चुकी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को बारिश हुई। बीजापुर में सबसे ज्यादा 50 mm बरसात हुई। राज्य के उत्तरी जिलों में आज भी बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। अन्य जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। प्रदेश में 25 मई तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें... बिहार: औरंगाबाद-बक्सर समेत 6 जिलों में तेज बारिश, छपरा-सारण में भारी बारिश की चेतावनी, आज 23 जिलों में अलर्ट बिहार के कई जिलों में शुक्रवार दोपहर मौसम अचानक बदल गया। बेगूसराय, बांका, किशनगंज, औरंगाबाद और नालंदा में तेज आंधी- बारिश हुई। बक्सर के डुमरांव बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गई।मौसम विभाग ने बिहार के 23 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। अगले 3 से 4 घंटे के दौरान छपरा, सारण में तेज बारिश हो सकती है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें... झारखंड: 28 मई तक लगातार बारिश का अलर्ट, तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी राज्य में आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने 28 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश और तेज हवा के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 kmph रह सकती है। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणा: राजस्थान से सटे जिलों में हीट वेव का अलर्ट, 6 जिलों में बारिश का अनुमान हरियाणा के हिसार जिले में गुरुवार रात तेज आंधी-तूफान के कारण दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, मौसम विभाग ने राजस्थान से सटे जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।राज्य के अधिकतम तापमान में भी औसतन 7.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें...