इलॉन मस्क के पिता रामलला के दर्शन करेंगे:मंदिर में 60 मिनट रहेंगे, राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का दूसरा दिन, पढ़िए आज क्या होगा

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क के पिता इरॉल मस्क अयोध्या आ रहे हैं। बुधवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर प्राइवेट विमान से दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सीधे राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। 1 घंटे तक मंदिर परिसर में रहेंगे। इसके बाद हनुमानगढ़ी में 15 मिनट तक हनुमान जी के दर्शन-पूजन करेंगे। यहां मीडिया से बातचीत भी करेंगे, फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इरॉल मस्क 1 जून को भारत आए थे। 6 जून तक यहां रहेंगे। दो महीने पहले इलॉन मस्क की दादी माये मस्क भी भारत आई थीं। उन्होंने मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के गाला इवेंट में हिस्सा लिया था और भारतीय संस्कृति की तारीफ की थी। हालांकि, इलॉन मस्क अब तक भारत नहीं आए हैं। 2 दिन पहले कहा था – मैं राम मंदिर देखने के लिए उत्सुक हूं इरॉल मस्क ने दो दिन पहले ANI को दिए एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इलॉन मस्क की पार्टनरशिप को दोनों देशों के लिए फायदेमंद बताया था। उन्होंने कहा था- मैं अयोध्या में राम मंदिर देखने के लिए उत्सुक हूं। भारत का इतिहास अविश्वसनीय है। उन्होंने आगे कहा- मेरे विचार में विश्व का इतिहास किसी न किसी रूप में भारत से जुड़ा है। वेद 14,000 वर्ष पुराने हैं, शायद उससे भी अधिक। वेदों में उड़ने वाले यानों का उल्लेख है। मैंने एक किताब लिखी है, जिसमें भारत, कश्मीर और दिल्ली की कहानियां शामिल हैं। भारत एक बेहद आकर्षक देश है। एक दिन पहले सोनीपत में सौर ऊर्जा प्लांट का दौरा किया इरॉल मस्क ने मंगलवार को हरियाणा के सोनीपत में सौर ऊर्जा प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारत में ‘मेक इन इंडिया’ के तहत हो रहे प्रयासों की सराहना की। कहा- भारत का ध्यान सौर और वैकल्पिक ऊर्जा जैसे स्रोतों पर केंद्रित है, जो पर्यावरणीय संतुलन के लिहाज से बेहद जरूरी है। उन्होंने आगे कहा- भारत की अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिबद्धता न केवल देश को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि यह वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में भी भारत की भूमिका को और मजबूत कर रही है। प्राण प्रतिष्ठा का तीसरा दिन : वेदी पूजन से शुरुआत होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का बुधवार को तीसरा दिन है। 4 जून सुबह 6.30 बजे से पूजन शुरू होंगे। वेदी पूजन, षोडश मात्रिका, सप्त मात्रिका पूजन, योगिनी पूजन, वास्तु पूजन, क्षेत्र पाल पूजन, सर्वतोभद्र पूजन, नवग्रह पूजन, यज्ञकुंड संस्कार, कुश कंडिका, प्रणिता प्रोक्षनी स्थापना, अग्नि सिंचन के बाद पंच वारुणी हवन किया जाएगा। इसके बाद पीठ स्थापित देवताओं का आह्वान और पूजन किया जाएगा। मूर्तियों के संस्कार की विधि शुरू होगी। इस दौरान भक्त भी दर्शन कर सकेंगे। अब पढ़िए अयोध्या में 5 जून तक होने वाले अनुष्ठान के बारे में... ------------------ यह भी पढ़ें : जहां राम दरबार स्थापित होगा, वहां की पहली तस्वीरें, अयोध्या में 7 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा शुरू, 101 पुजारी पढ़ेंगे 1975 मंत्र अयोध्या में राम मंदिर के पहले तल पर राम दरबार समेत 8 मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। समारोह आज सुबह 6:30 से शुरू हुआ। यह तीन दिन तक होगा। 101 पुजारी इस दौरान 1975 मंत्रों का पाठ करेंगे। साथ ही रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा और अन्य भक्ति भजनों का पाठ किया जाएगा। वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट ने राम दरबार के अंदर की 2 तस्वीरें जारी की हैं। पढ़िए पूरी खबर...