आनासागर झील के कल खोले जाएंगे गेट:13 फीट से जलस्तर 10 फीट किया जाएगा, जिला प्रशासन ने लिया निर्णय

अजमेर में मानसून काे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। आनासागर झील में पानी का स्तर उसकी भराव क्षमता तक बनाए रखने के लिए झील के गेट शुक्रवार सुबह 10 बजे खोले जाएंगे। वर्तमान जलस्तर 13 फीट को घटाकर 10 फीट तक लाया जाएगा। यह निर्णय कलेक्टर लोकबंधु की अध्यक्षता में. जिला प्रशासन, नगर निगम, सिंचाई विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में लिया गया। पिछले साल भी गेट खोलकर पानी की निकासी की गई थी। बैठक में डाउन स्ट्रीम में बसी आबादी क्षेत्र में व्यापक मुनादी कराने के लिए नगर निगम को निर्देश दिए गए एवं बारिश में पानी की अधिक आवक होने की स्थिति में नगर निगम एवं एडीए प्रशासन को सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जल संसाधन विभाग गेट का संचालन करेगा। बैठक में नगर निगम एवं एडीए के अधीक्षण अभियंता तथा सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे। पढें ये खबर भी... राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट से असंतुष्ठ स्टूडेन्ट्स करें अप्लाई:4 जून लास्ट डेट, लेट फीस से 7 जून; 100 रुपए होगा शुल्क, ऑनलाइन आवेदन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद संवीक्षा एवं उत्तरपुस्तिका की स्केन फोटो प्रति प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सामान्य शुल्क के साथ 4 जून एवं विलम्ब शुल्क के साथ 7 जून लास्ट डेट है। पूरी खबर पढें