अमन चैन की दुआओं के साथ ईद की नमाज अदा:ईदगाह में मौलवी मोहम्मद सईद ने कराई नमाज अदा

मोहब्बत के पैगाम के साथ ही मुल्क में अमन-चैन कायम रहे, इसी संदेश के साथ जिले भर में ईदुल अजहा की नमाज अदा की गई। बहीर ईदगाह में मौलवी सईद साहब ने ईद की नमाज अदा कराई। साथ ही उन्होंने मुल्क में अमन चैन के लिए दुआएं की। इस मौके पर मौलवी सईद साहब ने ईदुल अजहा के बारे में बताते हुए सभी नमाज में सहयोग करने वालों का शुक्रिया भी अदा किया। ईदगाह में ईद की नमाज के बाद शहर काजी ताहिरुल इस्लाम को खिलअत अता की गई। ईद की नमाज के बाद ईदगाह में प्रशासनिक अधिकारी सहित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, मीणा समाज के तुलसीराम मीणा आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि ईदगाह बहीर में ईदगाह कमेटी ने करीब 40 हजार नमाजियों के लिए वुजू सहित कई इंतजाम किए। ईदगाह में ईद की नमाज के बाद शाही जामा मस्जिद अमीरगंज में ईद की नमाज अदा की गई। यहां पर मौलवीं खिजर ने ईद की नमाज अदा कराई। जिलेभर में ईद की नमाज के बाद घरों में कुर्बानी की गई। दिनभर कई जगह मेले जैसा माहौल रहा। सभी वर्ग के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर एवं सोशल मीडिया आदि के जरिए भी ईद की मुबारकबाद देकर एकता-भाईचारे का संदेश दिया। जिलेभर की सभी ईदगाह मस्जिदों एवं कई जामा मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार देर रात कई जगह ईद की खरीददारी देर रात तक चली।