महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू छीपा का सम्मान

महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू छीपा का सम्मान
भीलवाड़ा | अखिल भारतीय श्री नामदेव छीपा समाज की महिला महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू छीपा के बनने पर समाज के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया गया। प्रांतीय एवं मेवाड़ महासभा अध्यक्ष नीरज मोनू अंछारा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय राष्ट्रीय नामदेव छीपा समाज अध्यक्ष हीरालाल जोशी के सान्निध्य में अजमेर संभाग अध्यक्ष रामकिशन जोशी ब्यावर जिला हितकारिणी संस्थान के महामंत्री नरेश अंचारा ब्यावर जिला महामंत्री दिनेश पटवा, अक्षय राज पटवा, जगदीश सेतुरिया, मांगीलाल छीपा, राकेश आसींद ब्लॉक के समाजसेवी तेजमल सरावगी पवन सरावगी, जहाजपुर ब्लॉक के समाजसेवी शक्करगढ़, बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सोहनलाल धूमश शाहपुरा मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद छीपा, कृष्णकुमार बुला बालमुकुंद तोलंबिया आदि उपस्थित थे।