ईद-उल-अजहा आज, मस्तान बाबा ईदगाह में मुख्य नमाज

ईद-उल-अजहा आज, मस्तान बाबा ईदगाह में मुख्य नमाज
भास्कर न्यूज | पाली मुस्लिम समाज द्वारा शनिवार को जिलेभर में कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा अकीदत और एहतराम से मनाएगा जाएगा। प्रवक्ता शकील अहमद नागौरी ने बताया कि ईद-उल-अजहा को लेकर सदर मोहम्मद हकीम भाई, उपाध्यक्ष हाजी मेहबूब टी व सचिव मोहम्मद रफीक गौरी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के कार्यकर्ता तैयारी में जुटे रहे। शनिवार सुबह 8 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज मौलाना दानिश कफ़ील मोमिनों को अदा कराएंगे। जिला मुस्लिम समाज के प्रवक्ता नागौरी ने अपील करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा कुर्बानी का पर्व है। कुर्बानी के बाद सफाई का विशेष रूप से ख्याल रखने का आह्वान िकया। शहर की मुख्य ईदगाह मस्तान बाबा के साथ इंद्रा कॉलोनी ईदगाह व नयागांव ईदगाह में पेश इमाम नमाज अदा कराएंगे।